चुनाव परिणाम 2026: पांच राज्यों के नतीजों पर अजय आलोक का बड़ा बयान, ‘मोदी का राष्ट्रवाद’ तय

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, गोगोई और स्टालिनवाद का अंत हो गया है और अब पूरे भारत में प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रवाद मजबूती से चलेगा। रुझानों में भाजपा ने पश्चिम बंगाल और असम में ऐतिहासिक बढ़त हासिल की है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा 191 सीटों के साथ पहली बार सरकार बनाने की ओर है, जबकि टीएमसी 97 सीटों पर सिमट गई है। असम में भी भाजपा 99 सीटों के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके 109 सीटों के साथ सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है, जिसने द्रमुक और अन्नाद्रमुक जैसे स्थापित दलों को पीछे छोड़ दिया है। केरल में यूडीएफ 101 सीटों के साथ बड़ी जीत की ओर है, जबकि पुडुचेरी में एआईएनआरसी और भाजपा गठबंधन का दबदबा बना हुआ है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *