नई दिल्ली। West Bengal Assembly Election 2026 के रुझानों में BJP की मजबूत बढ़त के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिहार चुनाव के बाद का बताया जा रहा है, जिसमें उन्होंने बंगाल को लेकर बड़ा संकेत दिया था।
वीडियो में प्रधानमंत्री कहते नजर आ रहे हैं कि गंगा बिहार से होकर बंगाल पहुंचती है और बिहार की जीत ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बनाया है। इस बयान को अब मौजूदा चुनावी रुझानों से जोड़कर देखा जा रहा है।
रुझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल में BJP 190 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि TMC 100 से कम सीटों पर सिमटती दिख रही है। इन आंकड़ों ने सियासी माहौल को पूरी तरह बदल दिया है।
विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में मिली सफलता के बाद BJP ने बंगाल में संगठन को मजबूत किया और आक्रामक प्रचार किया, जिसका असर अब नतीजों में दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स इसे प्रधानमंत्री की सटीक भविष्यवाणी बता रहे हैं। हालांकि ये अभी शुरुआती रुझान हैं और अंतिम नतीजों का इंतजार जारी है।