अलीराजपुर
मध्य प्रदेश के Alirajpur जिले के जोबट में एक शासकीय कर्मचारी की विदाई ने सभी को भावुक कर दिया। सेवानिवृत्ति के आखिरी दिन सहकर्मियों ने ऐसा सम्मान दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक थानसिंह डावर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। उनके रिटायरमेंट के मौके पर स्कूल स्टाफ ने विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया।
समारोह के दौरान सबसे खास पल तब आया जब शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें कंधों पर बैठाकर पूरे स्कूल परिसर में घुमाया। ढोल-नगाड़ों और तालियों के बीच यह दृश्य सभी के लिए भावुक और यादगार बन गया।
इस अनोखी विदाई को लोगों ने सम्मान और अपनापन की मिसाल बताया। कार्यक्रम का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इसे यादगार विदाई के तौर पर शेयर कर रहे हैं।
