पैसों के लालच में साइबर ठगों को किराए पर दिया बैंक खाता, अहिवारा का युवक गिरफ्तार

रमेश गुप्ता भिलाई। बैंक खाता किराये पर देकर साइबर अपराधियों की मदद करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में उसके खाते को म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया जाना पाया गया, जिसमें 14.16 लाख रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर बैंक खातों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्र की चिखली शाखा में संचालित एक खाते में साइबर ठगी से जुड़ी राशि के लेन-देन के संकेत मिले।
जांच में सामने आया कि खाताधारक ने पैसों के लालच में अपना बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराया था। इसके बाद खाते का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम के ट्रांजेक्शन के लिए किया गया। पुलिस को खाते में करीब 14 लाख 16 हजार 645 रुपये का संदिग्ध लेन-देन मिला।
मामले में थाना पुरानी भिलाई में
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2), 318(3) एवं 318(4) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी आकाश भट्ट (22 वर्ष), निवासी अहिवारा, जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *