निःसंतानता उपचार में नई दिशा: एन्डौवाश स्पर्म वॉशिंग प्रशिक्षण वर्कशाप सफल

0सुभाग हेल्थ टेक द्वारा निशुल्क एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न 0
0महाराष्ट्र , ओडिशा , छत्तीसगढ़ के चिकित्सक हुवे शामिल 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली = सुभाग हेल्थटेक प्रा. लि. द्वारा औषधि वाटिका, रायपुर में निःशुल्क एक दिवसीय स्पर्म वॉशिंग एवं सीमेन एनालिसिस प्रशिक्षण वर्कशॉप का सफल आयोजन में महाराष्ट्र उडीसा और छत्तीसगढ़ के डाक्टर व लैब विशेषज्ञों हुए शामिल वर्कशॉप की शुरुआत निसंतान दम्पतियों के इलाज का महत्वपूर्ण कदम सही जांच उसके बाद सही स्पर्म वाश से बेहतर परिणाम मिलता है यह समझाते हुए शुरू हुई इस वर्कशॉप कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं ओडिशा से आए 35 से अधिक डॉक्टरों, लैब टेक्नीशियनों एवं फर्टिलिटी सेंटर की टीमों ने सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम में एन्डौवाश (Androwash) फुली ऑटोमैटिक स्पर्म वॉशिंग मशीन की उपयोगिता एवं आधुनिक स्पर्म वॉशिंग तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई। यह तकनीक वर्तमान में IUI एवं IVF केंद्रों में सफलतापूर्वक उपयोग की जा रही है, जिससे स्पर्म तैयारी की प्रक्रिया अधिक वैज्ञानिक, मानकीकृत एवं सरल बन गई है।


प्रशिक्षण में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र मंडलापुरे (मूर्तिजापुर, महाराष्ट्र), डॉ. सृष्टि चतुर्वेदी (बिलासपुर), डॉ. तेजल जैन (अंबिकापुर) सहित अनेकों अस्पतालों के विशेषज्ञों ने भाग लिया।
सुभाग हेल्थटेक के डायरेक्टर सोहन साहू ने प्रतिभागियों को पारंपरिक स्पर्म वॉशिंग तकनीकों एवं एन्डौवाश आधारित आधुनिक तकनीक के बीच अंतर समझाते हुए बताया कि वैज्ञानिक एवं मानकीकृत प्रक्रिया अपनाने से IUI की सफलता दर में सकारात्मक सुधार संभव है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने निःसंतानता उपचार से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिए।


लाइव डेमो सत्र में कंपनी के एडोलॉजिस्ट भूपेन्द्र साहू ने स्मार्ट ट्यूब के माध्यम से स्पर्म वॉशिंग प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। उन्होंने लेयरिंग, सुपरनेटेंट एवं पेलेट सेपरेशन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को सरल तरीके से समझाया। प्रतिभागियों ने स्वयं स्पर्म वॉशिंग प्रक्रिया का अभ्यास किया और प्राप्त परिणामों को देखकर आधुनिक तकनीक की उपयोगिता की सराहना की।
प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की सफलता में विनय सिंह राजपूत, टी.आर. साहू, आर जे सिंह, चंदन, सुभाजीत, मिलिंद, जैमी, कृतिका, चंचल, के.के., श्रीकांत, बृजनाथ, हितेश एवं सुनिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डायरेक्टर सोहन साहू ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा विनय सिंह राजपूत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *