रेलवे ट्रैक किनारे युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान

रायपुर। राजधानी रायपुर के चूनाभट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक तौर पर पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *