मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत का वह राज, जिसे जानकर कांप उठेगी आपकी रूह!

कोलकाता। बरुईपुर इलाके से 11 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। बच्ची का शव शनिवार को लापता होने के बाद रविवार को एक तालाब से बोरे में बंद मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है, उसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसे जिंदा ही पानी में फेंक दिया गया था।

बाजार गई थी बच्ची, नहीं लौटी घर

पीड़ित बच्ची साउथ 24 परगना जिले के बरुईपुर की रहने वाली थी। शनिवार को वह अपने एक दोस्त के लिए जन्मदिन का तोहफा खरीदने बाजार गई थी। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने तलाशी के दौरान पास के एक तालाब से बोरे में बंद बच्ची का शव बरामद किया।

भीड़ का फूटा गुस्सा, आरोपी की पीटकर हत्या

घटना की खबर फैलते ही इलाके के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने बच्ची के साथ रेप और हत्या के संदेह में एक स्थानीय युवक को पकड़ लिया। भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए उस युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मॉब लिंचिंग की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक मुख्य आरोपी समेत कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *