चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला, आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने बचाई जान


मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म के नीचे गिरने लगी। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 11754 रीवा–इतवारी एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने के दौरान योगिता श्रीवास (38 वर्ष), निवासी छिंदवाड़ा, का पैर फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर नीचे जाने लगी।

घटना को देखते ही ड्यूटी पर तैनात जीआरपी आरक्षक दिनेश कुमार पटेल और आरपीएफ आरक्षक प्रमोद मिश्रा ने तुरंत कार्रवाई की। दोनों ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए महिला को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है। रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि यात्री कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही सुरक्षित तरीके से चढ़ें या उतरें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *