गरियाबंद में क्रिकेट का महाकुंभ: 110 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पीएम श्री स्कूल में लगा प्रतिभाओं का मेला!

गरियाबंद। स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को पीएम श्री स्कूल गरियाबंद के खेल मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट चयन ट्रायल का सफल आयोजन हुआ। इसमें जिले के चारों विकासखंडों—गरियाबंद, मैनपुर, छुरा और फिंगेश्वर—के उभरते खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

110 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

जिला स्तरीय चयन परीक्षण में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लगभग 110 बालक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं, बालिका वर्ग में भी चारों विकासखंडों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचीं। तकनीकी समिति ने खिलाड़ियों का मूल्यांकन उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और शारीरिक दक्षता (फिटनेस) के आधार पर किया।

चयन की प्रक्रिया:

गौरतलब है कि 10 जुलाई को सभी चारों विकासखंडों में प्राथमिक ट्रायल आयोजित किए गए थे। वहां से चयनित होकर आए खिलाड़ियों का अब जिला स्तर पर परीक्षण किया गया है। इसके आधार पर आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिले की संभावित टीम का चयन किया जाएगा।

आयोजन में रहा इनका विशेष योगदान

ट्रायल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में नोडल अधिकारी संजीव साहू, सूरज महादिक, देवेंद्र वंजारी, नंद कुमार रात्रे, निलेश देवांगन, खुमेश साहू, दानवीर साहू, देवेंद्र पांडे, महेंद्र राजपूत, महेंद्र यादव, एस. नारायण, जीतू सेन, डोमेश्वर ध्रुव, पंकज साहू और गोप कुमार वत्सल गुप्ता (मैनपुर) समेत अन्य खेल अधिकारियों व शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चयन समिति के अनुसार, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची तैयार कर नियमानुसार आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *