गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का रूट बदला: जौनपुर में यार्ड रिमाडलिंग के चलते 15 दिनों तक बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

उत्तर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल के अंतर्गत जौनपुर स्टेशन पर होने वाले यार्ड रिमाडलिंग कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) से गुजरने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है। अधोसंरचना विकास के लिए किए जा रहे इस कार्य की वजह से 12 मई से 26 मई 2026 तक यात्रियों को बदले हुए रूट से यात्रा करनी होगी। रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

परिवर्तित मार्ग के अनुसार, 12 से 26 मई तक गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस अब व्हाया बाँसापहाड़, ओहन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, प्रयागराज रामबाग, बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी और औड़हिार होकर बरौनी पहुंचेगी। इसी तरह, वापसी में 13 से 27 मई तक बरौनी से चलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस व्हाया औड़हिार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, ओहन और बाँसापहाड़ होकर गोंदिया आएगी।

रूट में बदलाव के कारण यह ट्रेन 15 दिनों तक अपने कुछ नियमित स्टॉपेज पर नहीं रुकेगी। रेलवे के अनुसार, उक्त दोनों गाड़ियां इस अवधि के दौरान केरावत, जौनपुर, मिर्जापुर, बिंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, शंकरगढ़ और मानिकपुर स्टेशनों पर नहीं जाएंगी। इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक ट्रेनों या मार्गों का चयन करें। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है और स्टेशन पर पूछताछ काउंटर या आधिकारिक ऐप के माध्यम से ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जांच करने को कहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *