आयुष योगा एण्ड वैलनेस सेंटर चिखली में नियमित योगाभ्यास सत्र का आयोजन

रिपोर्ट,,के एस ठाकुर राजनंदगांव 

राजनांदगांव। स्वस्थ जीवन शैली अभियान के अंतर्गत आयुष योगा एण्ड वैलनेस सेंटर चिखली में नियमित योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस योग सत्र में शामिल होने वाले लाभार्थियों को योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव द्वारा नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

डॉ. भारती यादव ने विशेष रूप से 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को एक स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। उन्होंने लोगों को अपने खान-पान में सुधार करने के साथ-साथ नमक, तेल और शक्कर की मात्रा कम करने तथा एक अनुशासित व स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *