डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार पटेल को मिला वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान

कोरिया, 11 जून 2026/ राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्रदान किया गया है।

इसी क्रम में कोरिया में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर एवं बैकुंठपुर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उमेश कुमार पटेल को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पटेल को 1 जनवरी 2025 से प्रभावशील वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 का लाभ प्रदान किया गया है। इससे पूर्व वे कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में कार्यरत थे।

शासन के इस निर्णय से श्री पटेल को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान के अनुरूप वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *