रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अधिवेशन में शामिल होंगे, कोरबा का भी करेंगे दौरा

 Chief Minister Vishnu Dev Sai :

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ कोरबा जिले का दौरा करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक लेंगे। इसके बाद सुबह 11:45 बजे सरस्वती शिक्षा संस्थान में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अधिवेशन में शामिल होंगे।

दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से कोरबा के लिए रवाना होंगे। कोरबा पहुंचने पर दोपहर 2:00 बजे वे गौरा पूजा महोत्सव तथा बैगा पूजेरी सम्मेलन में भाग लेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास वापस पहुंचेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *