Naxal News-चेरपाल-पालनार मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 45 किग्रा के IED को सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

 

बीजापुर :

केरिपु 222 वाहिनी की टीम पालनार कैंप से एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी। AD ड्यूटी से वापसी के दौरान आज प्रातः 08.00 – 08.30 बजे के आसपास चेरपाल से 02 किलोमीटर की दूरी पर चेरपाल-पालनार मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाया गया एक IED सुरक्षा बलों द्वारा डिटेक्ट किया गया।  सुरक्षा बलों की सतर्कता और सूझबूझ के कारण मौके पर पहुंची BD टीम ने बीडीएस बीजापुर और केरिपु 222 वाहिनी की मदद से IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया। यह IED कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था और माओवादियों द्वारा सुरक्षा पार्टी के वाहन को निशाना बनाने के उद्देश्य से 45 किग्रा का IED चेरपाल-पालनार मार्ग में छिपाकर रखा गया था।

Related News

सुरक्षा बलों की तत्परता और कुशल कार्यवाही से माओवादियों के नापाक मंसूबे नाकाम कर दिए गए और एक बड़ी दुर्घटना को टाला गया।

 

Related News