रायपुर में ज्वेलरी दुकान के मैनेजर पर तलवार से हमला, एक करोड़ के जेवरात की बड़ी लूट

रायपुर। खरोरा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। विनायक ज्वेलर्स का मैनेजर विनीत सोनी जब दुकान बंद कर तिल्दाडीह से जेवरात लेकर लौट रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर मैनेजर को गंभीर रूप से घायल कर दिया और करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायल मैनेजर की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *