प्रयागराज: करछना में ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत

Train Cancellation

प्रयागराज के यमुनानगर जोन स्थित करछना इलाके से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह हादसा प्रयागराज मंडल के करछना-भीरपुर रेल खंड पर घटित हुआ। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6:15 बजे ट्रेन नंबर 12312 के लोको पायलट और गार्ड ने ट्रैक पर शव होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया और रेलवे के उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया।

मृतकों की पहचान और उद्देश्य

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक फिरोजाबाद जिले के थाना खैरगढ़ के निवासी थे। ये सभी लोग फिरोजाबाद से कोलकाता जा रहे थे। मृतकों की पहचान गिरिराज, आकाश, अजय और मुन्ना पासी के रूप में हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में हुए इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *