आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हुए सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत

CG News

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। यह हादसा मंत्रालयम मंडल के चिलाकलाडोना के पास हुआ, जहां एक बोलेरो वाहन और लॉरी की जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में लगभग 10 से 12 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल एम्मिगनूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक कर्नाटक के चिक्कमगलुरु क्षेत्र के रहने वाले थे और मंत्रालयम मंदिर के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

तेलंगाना में दो हादसों में 4 लोगों ने गंवाई जान

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में भी सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना पेद्देमुल मंडल में हुई, जहां एक तेज रफ्तार लॉरी ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा सुरक्षित है।

दूसरी घटना यालाल पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है, जहां ड्यूटी पर जा रहे एक पुलिस कांस्टेबल की सड़क हादसे में जान चली गई। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल का दोपहिया वाहन एक निर्माणाधीन पुल के पास पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वहां चेतावनी बोर्ड तो लगा था, लेकिन सुरक्षा के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं की गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *