छपरा में सब-रजिस्ट्रार के घर ईओयू की छापेमारी: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई

सारण

बिहार के सारण जिले के जवईनिया गांव में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने सुपौल के सब-रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार के पैतृक आवास पर दबिश दी है। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच एजेंसी के अनुसार अधिकारी के पास उनकी ज्ञात आय से लगभग 65 प्रतिशत अधिक यानी करीब 1.10 करोड़ रुपये की संदिग्ध संपत्ति मिली है।

पटना की विशेष अदालत से वारंट मिलने के बाद ईओयू की पांच सदस्यीय टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान जमीन के दस्तावेज, बैंक खाते और वित्तीय निवेश से जुड़े कागजातों को खंगाला जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर छापेमारी स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही संपत्ति के अवैध स्रोतों का पूरा खुलासा हो सकेगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *