हरदोई
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आठ वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। आरोपी मेहनुद्दीन उर्फ शहनूर ने शुक्रवार को मेले से बच्चे का अपहरण दुष्कर्म की नीयत से किया था। मंसूबों में नाकाम रहने पर उसने मासूम की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए परिजनों से सात लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
बुधवार सुबह घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एसओजी प्रभारी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रिश्तेदारी में ही रहता था और उसने परिवार को गुमराह करने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने बच्चे का शव बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है।