रायपुर के मोवा-पंडरी गोलीकांड में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अस्पताल में भर्ती दूसरी घायल युवती दुर्गेश्वरी ने भी बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। इस हिंसा में अब दोनों सालियों की मौत हो चुकी है। आरोपी जितेंद्र वर्मा का मंगलवार रात अपनी पत्नी से बच्चों से मिलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दोनों सालियों पर तीन राउंड फायरिंग कर दी थी।
वारदात के वक्त आरोपी नशे में धुत था। घटना के तुरंत बाद एक युवती गीतांजलि की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दुर्गेश्वरी गंभीर रूप से घायल थी। आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर ली है। डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर के अनुसार, पारिवारिक कलह इस खूनी वारदात की मुख्य वजह बनी। पुलिस की टीम मामले की गहन जांच कर रही है।