अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन का चला बुलडोजर: बघेरा और झुराडबरी में 150 एकड़ पर निर्माण ध्वस्त

के.एस ठाकुर, राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध कॉलोनाइजरों एवं अवैध प्लाटिंग करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) राजनांदगांव गौतम पाटिल तथा तहसीलदार प्यारेलाल नाग के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम बघेरा एवं झुराडबरी में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग एवं अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित भूमिस्वामियों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

क्या-क्या की गई कार्रवाई?

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवॉल, मुख्य प्रवेश द्वार (गेट), रिसॉर्ट, मैरिज हॉल, तार-जाली फेंसिंग तथा सड़कों को जेसीबी (JCB) की सहायता से ढहा दिया गया। साथ ही अवैध सड़कों को खोदकर भूमि को उसके मूल स्वरूप में वापस लाया गया।

लापरवाह अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा

जिला प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाते हुए न केवल भूमिस्वामियों पर कार्रवाई की है, बल्कि संबंधित हल्का पटवारी और राजस्व निरीक्षक (RI) को भी शो-कॉज नोटिस जारी किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण को बढ़ावा देने या समय पर इसकी जानकारी न देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर सीधे एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।

इन खसरा नंबरों और भू-स्वामियों पर गिरी गाज:

ग्राम का नामभूमिस्वामी का नामखसरा नंबर
बघेरापंकज जैन (पिता अमृत लाल)129/1, 137/1, 137/2, 130/1, 131/1, 147/1, 157/1
बघेरारूक्मणी (पति छेरकू)565/1
बघेरानेहा महाजन (पिता अंकुश महाजन)570/1
बघेराप्रमोद चौधरी (पिता रामायण चौधरी)569/1
बघेराशालिनी साहू (पति मुरलीधर साहू)386/1
बघेराहिमांशु कुमार (पिता रामइकबाल ठाकुर)628/1
झुराडबरीसीमा मौर्य (पति राजनाथ मौर्य)713/2
झुराडबरीनेहा महाजन (पिता अंकुश महाजन)722/2
झुराडबरीराघवेन्द्र सिंह (पिता हंसध्वज)648/3
झुराडबरीचंद्रशेखर (पिता मंगनूराम)648/9, 648/10

मौके पर मौजूद रहे अधिकारी

इस बड़ी कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सुश्री सुरेखा वर्मा, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्राम कोटवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि बिना सक्षम अनुमति के अवैध प्लाटिंग या कॉलोनियों में निवेश न करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *