मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा सरायपाली द्वारा 11-12 जुलाई को दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

दिलीप गुप्ता
सरायपाली। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा, सरायपाली के तत्वावधान में 11 एवं 12 जुलाई को अग्रवाल धर्मशाला, सरायपाली में दो दिवसीय एक्यूप्रेशर एवं एक्यूपंक्चर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संचालित होगा।
शिविर में बिलासपुर की प्रसिद्ध एक्यूप्रेशर एवं एक्यूपंक्चर थैरेपिस्ट डॉ. टीना अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगी। इस दौरान प्राकृतिक एवं सुरक्षित उपचार पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।


शिविर में साइटिका, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, लम्बर स्पॉन्डिलाइटिस (L4, L5, S1), नस दबना, हाथ-पैरों की उंगलियों का सुन्न होना, घुटनों का दर्द, एड़ी का दर्द, सिरदर्द, माइग्रेन, डिप्रेशन, एसिडिटी, गैस, अस्थमा, एलर्जी, उच्च रक्तचाप (बीपी), धड़कन की समस्या, खांसी, पेशाब संबंधी संक्रमण, पिंपल्स सहित अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा।
शिविर का पंजीयन शुल्क मात्र ₹200 निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि सीमित स्लॉट उपलब्ध हैं, इसलिए इच्छुक नागरिक जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन एवं बुकिंग कराकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।
चेकअप हेतु अपना रजिस्ट्रेशन इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 89650 41301
79788 80308

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *