रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी की तारीख बदल दी है। अब छत्तीसगढ़ में 27 मई की जगह 28 मई को सरकारी छुट्टी रहेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department Chhattisgarh) ने इसका ऑफिशियल ऑर्डर भी जारी कर दिया है।
क्यों बदली गई छुट्टी की तारीख?
दरअसल, चांद दिखने के आधार पर त्योहार की तारीख तय हुई है। पहले सरकार ने 27 मई (बुधवार) को अवकाश घोषित किया था। अब इसमें आंशिक संशोधन (amendment) किया गया है। नए आदेश के मुताबिक, अब 28 मई 2026 (गुरुवार) को प्रदेश में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश (public holiday in Chhattisgarh) रहेगा।
स्कूल, कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद
इस नए फैसले के बाद अब राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे। बैंक और वित्तीय संस्थानों में भी इसी दिन छुट्टी लागू होगी। 27 मई को सभी दफ्तर और स्कूल सामान्य दिनों की तरह ही खुलेंगे।
सरकारी आदेश में क्या है?
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नवंबर 2025 में साल 2026 की छुट्टियों का जो कैलेंडर जारी हुआ था, उसमें सुधार किया गया है। पुराने आदेश (GENS-1001/86/2025-GAD-5) की जगह अब नया नियम लागू होगा।