भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न: ‘संगठन सर्वोपरि’ के मंत्र के साथ बूथ सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने पर जोर

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से बिलासपुर संभाग सहप्रभारी भाजपा अभिषेक शुक्ला एवं जिला प्रभारी मनोज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, डिजिटल प्रशिक्षण अभियान, शक्ति केंद्र एवं बूथ सशक्तिकरण, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

संगठन की मासिक कार्ययोजना का खाका तैयार: अभिषेक शुक्ला
बैठक को संबोधित करते हुए संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने संगठन की मासिक कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:

प्रथम सप्ताह: जिला कार्यसमिति की बैठक।

द्वितीय सप्ताह: मंडल कार्यसमिति की बैठक।

तृतीय सप्ताह: शक्ति केंद्र की बैठक।

चतुर्थ सप्ताह: प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ समिति की बैठक।

उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों एवं कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही बनते हैं जनप्रतिनिधि, उनका सम्मान जरूरी: मनोज शर्मा
संगठन जिला प्रभारी मनोज शर्मा ने ‘संगठन सर्वोपरि’ के सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही चुनाव जीतकर जनसेवा का अवसर प्राप्त करते हैं। इसलिए नगरपालिका, जिला पंचायत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों में संगठन के कार्यकर्ताओं को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनहितैषी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

सौंपे गए दायित्वों को समय-सीमा में पूरा करें पदाधिकारी: टिकेश्वर सिंह गबेल
जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की प्रगति एवं संगठनात्मक कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने सभी को हिदायत देते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जिला एवं मंडल स्तर पर सौंपे गए सभी दायित्वों एवं कार्यक्रमों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा करें तथा संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करें।

बैठक में ये वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:

वरिष्ठ नेता रामावतार अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संपूर्णानंद मिश्रा, मनहरण राठौर, जिला उपाध्यक्ष सुश्री अन्नपूर्णा राठौर, भुवन भास्कर यादव, जिला महामंत्री श्रीमती मोहन कुमारी साहू, दीपक अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, ऋषि गोयल, जिला मंत्री लोकेश साहू, जिला मंत्री अरुण शर्मा, जिला युवामोर्चा अध्यक्ष आलोक पटेल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, और जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव उपस्थित रहे।

इनके साथ ही समस्त मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, सभी मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *