कांग्रेस ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध।

राजस्थान की 13 वर्षीय बालिका को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेसकमेटी,बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा जिला अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व में गार्डन चौक, बलौदाबाजार में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्रीय एवं राज्य की विभिन्न जांच एवं प्रशासनिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने, कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने तथा राजनीतिक द्वेष की भावना से झूठे प्रकरणों में फंसाने का कार्य कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए कांग्रेसजनों ने इसकी कड़ी निंदा की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

पुतला दहन के समय एन एस यु आई जिलाध्यक्ष का हाथ झुलसा

पुतला दहन के समय एन एस यु आई जिलाध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा का हाथ पुलिस से पुतला की छीना-झपटी के समय झुलस गया साथ ही दो अन्य कार्यकर्ता का भी हाथ झुलसा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे ने तत्काल लगाया मरहम और आराम करने की दी सलाह।

कांग्रेस ने नाबालिग बालिका को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

पुतला दहन के उपरांत कांग्रेसजनों ने राजस्थान में 13 वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या की जघन्य घटना के विरोध में कैंडल जलाकर दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दोषियों को शीघ्र कठोरतम दंड देने की मांग की।इस दौरान देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम स्थानीय तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अदालती प्रक्रिया की कार्यवा ही फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से करते हुए अपराधियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई. कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम शैलेष नितिन त्रिवेदी , पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु ,पूर्व जिला संगठन महामंत्री रामकुमार साहू “छल्ला”, जिला prabhari महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, शैलेंद्र बंजारे. हेमचंद्र केसरवानी .शरद शुक्ला. मुरारी मिश्रा. दीनदयाल साहू. योगेश वर्मा. अरुण कन्नौज. Chiteshwar साहू.khilendra verma. सुनील कुरे.युधिष्ठिर नायक. सलीम खान तुलसी वर्मा,रविंद्र नामदेव, अधिवक्ता संजय सोनी, सुखदेव साहू, लखेश साहू,,कालिंदी वर्मा,जनपद सदस्य रामकुमार टंडन,, बंजारे, गोल्डी मरिईया ,नीरज बांधे, विजय साहू, मोहन साहू, कमलेश्वर यादव, जतीराम साहू sharad shukla . Devendra vaishnav रवि बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *