चारामा थाना परिसर में विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने किया पौधारोपण

आज थाना परिसर चारामा में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी जी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है तथा प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर भुनेश्वर नागराज अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा, नरेन्द्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़, महेन्द्र नायक कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर, मोहित नायक पार्षद नगर पंचायत चारामा, कमलेश रानू सेन पार्षद नगर पंचायत चारामा, देवानंद कोरेटी,सुधांशु पांडे, सुरेन्द्र साधवानी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *