रायपुर
रायपुर के श्री शिवम कपड़ा शोरूम में 30 लाख की चोरी हुई है। चोर शोरूम के भीतर बुर्का पहनकर घुसा। फिर वहां के कर्मचारियों से बातचीत की। फिर अचानक चोर लोगों की नजरों से गायब हो गया। अगले दिन सुबह शोरूम के काउंटर का लॉकर टूटा मिला।
चोर ने करीब 30 लाख रुपए चोरी कर लिए थे। इसके बाद आरोपी 5वें माले की छत से रस्सी के सहारे शोरूम से बाहर निकला और भाग गया। पुलिस के अनुसार उतरते समय रस्सी भी टूट गई। चोर तीसरे माले तक की उतर पाया था। तभी धड़ाम से नीचे जमीन पर गिर गया। जिससे चोर के पैर टूटने की आशंका है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी की पूरी घटना 31 मार्च और 1 अप्रैल के दरमियानी रात हुई है। चोर शोरूम के भीतर रात करीब 9:30 बजे दाखिल हुआ।
Related News
गर्मी से राहत लेकिन धान की फसल को नुकसान, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
रायपुरछत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम बदला हुआ है। रायपुर, कोरबा, पेंड्रा समेत कई जगह सोमवार क...
Continue reading
सामान्य से दो घंटे ज्यादा चमक रहा है सूर्य
राजकुमार मल
भाटापारा। सूर्य चमक लगभग 12 घंटे। नमी महज 35 प्रतिशत। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा। सूर्य की पराबैंगनी किरणें बेहद त...
Continue reading
सरायपाली कैट अध्यक्ष मदन अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष को समस्याओ से अवगत कराया था
दिलीप गुप्ता सरायपाली सरायपाली नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार विद्युत समस्याओ से व्यापारीगण ...
Continue reading
-सुभाष मिश्रभारत आज विकास के जिस सुनहरे दौर से गुजर रहा है, वह अभूतपूर्व है। सड़कें, रेल, बंदरगाह और स्मार्ट शहर हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विस्तार हो रहा है। भारतमाला पर...
Continue reading
सक्तीअग्रसेन चौक में आज सर्व हिंदू समाज, हिंदू संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण जायसवाल , जिला अध्यक्ष राजू अग्रवाल, एवं जांजगीर लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े के नेतृत्व में आज ...
Continue reading
अतिरिक्त निर्माण, रेनोवेशन, उद्यान के लिए 25 लाख की घोषणा
रायपुर। प्रदेश के पूर्व मन्त्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम...
Continue reading
हिंगोरा सिंह
अम्बिकापुर । 2012 बैच के आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा दिनांक 22/04/25 कों जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज पुलिस ...
Continue reading
रमेश गुप्ता
रायपुर..एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर क्रिस्टल आर्केट स्थित शिवा टेली...
Continue reading
खेल से मिटती हैं दूरियां, बढ़ता है भाईचारा-सुभाष मिश्र
क्रिकेट केवल एक खेल नहीं है; यह एक जुनून है, एक भावना है जो लाखों दिलों को जोड़ती है. मैदान में चौके-छक्कों की गूंज...
Continue reading
-सुभाष मिश्रसाइलेंट डायवोर्स अब एक ग्लोबल शब्द युग में बन चुका है और यह कोई ऐसा शब्द भी नहीं रहा कि बहुत पहले पश्चिमी देशों में आया और फिर हमारे यहां आया है। टेक्नोलॉजी के विका...
Continue reading
हिंगोरा सिंहअंबिकापुरशनिवार विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर अग्रसेन गौशाला, चढिश्मा, अंबिकापुर में पशुधन विकास विभाग द्वारा बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया ...
Continue reading
सक्ती7वे वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में डाँ. चौलेश्वर चंद्राकर ने पुणे महाराष्ट्र में रिसर्च पेपर छत्तीसगढ़ का मदकूद्वीप पुरातत्वीय धरोहर एवं धार्मिक आस्था का केंद्र का वाचन कर ...
Continue reading
कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उसने बुर्का पहना हुआ था। उस पर शक भी हुआ लेकिन वह अचानक गायब हो गया। कुछ देर उसे खोजने के बाद सभी कर्मचारी शोरूम बंद करके घर चले गए। काउंटर से 30 लाख गायब थे
अगले दिन कर्मचारी शोरूम में वापस पहुंचे तो काउंटर का लॉक टूटा हुआ था। उसमें रखे हुए करीब 30 लाख रुपए गायब थे। शोरूम में हड़कंप मच गया, पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ की। शोरूम में बुर्का पहनकर 9:30 बजे चोर ने एंट्री की। फिर वह पांच मंजिला शोरूम में इधर से उधर घूमता रहा। इस दौरान उसने लेडिस की आवाज निकालते हुए कर्मचारी से बात करने की भी कोशिश की। कर्मचारी को शक हुआ। उसने अन्य लोगों को यह बात बताई। बुर्का वाले व्यक्ति की तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। कर्मचारियों को लगा कि वह बाहर चला गया है। लेकिन शातिर चोर शोरूम के पहले माले स्थित स्टोर रूम (गोदाम) में छिप गया। रात करीब 11 जब शोरूम बंद करके कर्मचारी अपने घर चले गए। तब वहां के CCTV में नजर आया कि चोर स्टोर रूम से निकलकर ग्राउंड फ्लोर की कैश काउंटर में पहुंच गया। वहां उसने लॉकर तोड़कर करीब 30 लाख रुपए चुरा लिए।
शोरूम में बाहर की तरफ से शटर बंद हो चुका था। तो चोर पांचवें फ्लोर की छत में पहुंच गया। उसने छत के दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। फिर वह छत के रेलिंग से रस्सी के सहारे नीचे उतरने लगा। पुलिस को आशंका है कि चोर ने हाथों में ग्लव्स पहना था। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि चोरी के दौरान बाहर भी कुछ लोग मौजूद थे। जो बुर्के वाले चोर की मदद कर रहे थे। जब वह जमीन पर गिरा तो वहीं लोग उसे उठाकर लेकर भागे। बताया जा रहा है कि भगाने के दौरान भी चोर बुर्का पहने हुए था।