केंद्रीय बजट 2026 से पहले वित्त मंत्रियों की बैठक, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी हुए शामिल

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 से पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान आगामी केंद्रीय बजट को लेकर राज्यों की आर्थिक प्राथमिकताओं, विकास संबंधी आवश्यकताओं और वित्तीय चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के हितों, राज्य की विकास योजनाओं और बजटीय अपेक्षाओं को मजबूती से बैठक में रखा।

इस बैठक का उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर एक समावेशी, विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट तैयार करना रहा। बैठक में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग के सचिव, केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार और आर्थिक मामलों के विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय बजट पेश किए जाने से पहले राज्यों से प्रमुख वित्तीय प्राथमिकताओं, आर्थिक चुनौतियों और नीतिगत सुझाव प्राप्त करने पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि बजट में सभी राज्यों की आवश्यकताओं को समुचित रूप से शामिल किया जा सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *