बॉलीवुड के “ही-मैन” धर्मेंद्र का निधन…पवन हंस श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार

IANS की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।

जीवन और फिल्मी सफर

धर्मेंद्र का असली नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था, और उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। उन्होंने 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 65 साल तक फिल्मी परदे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी कुछ मशहूर फिल्मों में शोले (1975), चुपके-चुपके (1975), सीता और गीता (1972), धरमवीर (1977), फूल और पत्थर (1966), जुगनू (1973), यादों की बारात (1973) जैसी हिट फिल्मों का नाम शामिल है।

व्यक्तिगत जीवन

धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं। पहली शादी प्रकाश कौर से थी, जिनसे उन्हें चार बच्चे हुए — सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल। उनकी दूसरी शादी मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी से हुई थी। चूंकि उन्होंने पहली पत्नी से तलाक नहीं लिया था, इसलिए धर्म बदलकर दूसरी शादी की। हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां हैं — ईशा देओल और अहाना देओल

महत्‍वपूर्ण क्षण और आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र की फिल्मी करियर में 2023 में रिलीज़ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उनका एक किस सीन खूब चर्चा में आया था। इसके अलावा उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ है, जिसमें वे अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभा रहे थे। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज़ होने वाली है।

धर्मेंद्र की शख्सियत, उनकी झक्कास स्क्रीन प्रजेंस और उनकी फिल्मों की विरासत सदैव याद रखी जाएगी — एक ऐसा सितारा जिसने हिंदी सिनेमा को अपनी ताकत और जिंदादिली से चमकाया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *