बिलासपुर। रेल से सफर करने वाले छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के तहत जांजगीर-नैला स्टेशन पर ऑटो सिग्नलिंग और कनेक्टिविटी का काम शुरू होने जा रहा है। इस अधोसंरचना विकास कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने 22 जून से 3 जुलाई तक 10 प्रमुख पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का फैसला किया है। इसके साथ ही कई गाड़ियों के समय और परिचालन रूट में भी बदलाव किया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह काम 22 जून 2026 से 5…
इस ब्लॉक के कारण बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड के बीच चलने वाली दैनिक लोकल ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी, जिससे रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा और आम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ना तय है। इसके अलावा रेलवे ने गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त करने (शॉर्ट टर्मिनेट) का निर्णय लिया है।
हालांकि, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रबंधन ने कुछ विशेष प्रबंध भी किए हैं। इसके तहत कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और हसदेव एक्सप्रेस को प्रभावित अवधि के दौरान कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा ताकि स्थानीय यात्रियों को राहत मिल सके।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें:
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
देरी से चलने वाली गाड़ी:
01 जुलाई 2026 को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाड़ियां:
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गोंदिया से चलने वाली गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
22 जून से 03 cyan जुलाई 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी और झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।