तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर: विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी, शपथ की तैयारी तेज

नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और सरकार गठन की तैयारी शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होने की संभावना है।

चुनाव परिणामों में TVK को 108 सीटें मिली हैं, लेकिन बहुमत के आंकड़े से पार्टी अभी 10 सीट पीछे है। इसके बावजूद सरकार बनाने के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

वहीं मौजूदा मुख्यमंत्री एम के स्टालिन अपनी सीट नहीं बचा सके, जो इस चुनाव का बड़ा झटका माना जा रहा है।

फिलहाल TVK ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि सरकार बनाने के लिए वह किस दल के साथ गठबंधन करेगी, लेकिन शपथ की तैयारियां तेज हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *