0 प्रतिदिन गिर रहे थे स्कूली बच्चे व राहगीर 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली = अग्रसेन चौक से बालसी मार्ग तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क काफी खराब हो चुकी है । कुछ दिनों पूर्व लोनिवि द्वारा गड्ढों को भरा जरूर गया था पर गुणवत्ताविहीन कार्यों के चलते फिर सड़कों में जहां तहां गड्ढों की भरमार हो गई है । मुक्तिधाम व पांडे कॉम्प्लेक्स के सामने अनावश्यक रूप से गड्ढों से प्रतिदिन स्कूल जाने वाले स्कूली बच्चे व राहगीर लगातार इन गड्ढों से प्रभावित हो रहे थे । आसपास के उत्साही युवकों ने जब इस समस्या का समाधान नहीं किए जाने के कारण स्वयं होकर उन्होंने जनहित में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुवे गड्ढों को भरा ।

ज्ञातव्य हो कि यह मार्ग काफी व्यस्त है । प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में हाइवा , ट्रालियुक्त ट्रकों , बसों , चार पहिया वाहनों के साथ ही स्कूली बच्चों व राहगीरों का आना जाना होता है । सड़क में सर्वाधिक गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है । गड्ढो मे पानी भर जाने की वजह से गड्ढों की गहराई की जानकारी नहीं हो पाती । जिससे बच्चे व राहगीर अनजाने मे इन गड्ढों से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं ।
लगातार इस मार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं को गभीरता से लेते हुवे आसपास के दुकानदारों व उत्साही युवकों ने निर्णय लिया कि वे स्वयं इन गड्ढों को भरेंगे ।इसे ध्यान में रखते हुवे आयुष शर्मा , श्याम शर्मा , दिलीप , हरीश बेहरा, रेहान खान के साथ ही अन्य दुकानदारों ने मिलकर सीमेंट , बालू व गिट्टी का मसाला बनाकर गड्ढे को भर कर चलने लायक बनाया व गड्ढे के चारों तरफ सुरक्षा के लिए सुरक्षा चक्र भी बनाया गया । युवाओ द्वारा किए गए इस कदम की प्रशंसा की जा रही है ।