नेता प्रतिपक्ष के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह का जन्मदिन वन क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया

सक्ती। विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत के जिला विधायक प्रतिनिधि वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर गुलजार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर जोबा झरिया, शक्ति वन क्षेत्र में वनवासी आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर ठाकुर गुलजार सिंह के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने ठाकुर गुलजार सिंह के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। आयोजन के दौरान अतिथियों एवं ग्रामीणों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जागेश्वर सिंह राज, विनय चंद्रा, रूप साहू, हेमंत कुमार जायसवाल, डी.आर. यादव, रोशन साहू, सरपंच लखन राठौर, अमित राठौर, राम पटेल, भूरू अग्रवाल, रोहित यादव, उमेश यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम प्यारे राज, सनी यादव, अमित अग्रवाल, रवि साहू, सोमान सिंह ठाकुर, सरपंच हरेठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में ठाकुर गुलजार सिंह के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने समाज और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *