बंगाल में सत्ता बदलने की तैयारी: बीजेपी बहुमत में, 7 मई के बाद खत्म होगा ममता का कार्यकाल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है और राज्य में पहली बार सरकार गठन की तैयारी तेज हो गई है। वहीं ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है।

करीब 15 साल तक मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी इस बार अपनी विधानसभा सीट भी नहीं बचा सकीं। चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं हारीं, बल्कि उन्हें हराया गया है।

17वीं बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके बाद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नए मुख्यमंत्री का चुनाव होगा और मौजूदा सरकार का कार्यकाल खत्म माना जाएगा।

राज्य में सत्ता परिवर्तन के साथ ही नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *