जगदलपुर।
छत्तीसगढ़ के Bastar में जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस की बहाली को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कोरोना काल में बंद हुई यह ट्रेन अब तक शुरू नहीं हो सकी है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेन सेवा बंद होने के कारण रायपुर और दुर्ग तक का सफर महंगा हो गया है। बसों का किराया 800 से 900 रुपये तक पहुंच चुका है, जिससे आम यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
सबसे ज्यादा परेशानी वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों को हो रही है। लोगों का कहना है कि ट्रेन सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का बड़ा सहारा थी, लेकिन लंबे समय से सेवा बंद रहने से हालात मुश्किल हो गए हैं। बस्तरवासियों ने जनप्रतिनिधियों और रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने की मांग की है।