सिंघोड़ा में सोल्ह प्रहरी हरिनाम यज्ञ का 3 दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ

0कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं हुई शामिल 0दिलीप गुप्ता सरायपाली= राज्य की सीमा पर स्थित वनांचल ग्राम सिंघोडा के बीच गली स्थित सामुदायिक मंच में सोल्ह प्रहरी हरिनाम यज्ञ का आयोजन दिनांक 06.05.2026 से 08.05.2026 तक 3 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । आज प्रथम दिवस हरि नाम के उच्चारण के साथ काफी लंबी कलश यात्रा निकली गई ।

इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्राम व आसपास की महिलाओं ने भाग लिया ।इस संबंध में आयोजन समिति व ग्रामवासियों ने बताया कि इस 3 दिवसीय हरिनाम यज्ञ का आयोजन में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं ।

आज 7 मई को ग्राम बांझापाली – रंगीन किर्तन मंडली बादक मेघ, गाहक – विद्याधर गहिर ,ग्राम टेमरी- रंगीन किर्तन मंडली बादक अनिल बारिक, गाहक महेश प्रधान ,ग्राम मुड़ीडीह – राधामाधव रंगीन किर्तन मंडली- बादक देवनाथ सेन, गाहक फुलचंद पाण्डेय तथा ग्राम जोगीदादर – राधाकृष्ण किर्तन मंडली- बादक थिलेश्वर पटेल, गाहक – हरप्रसाद पटेल ,ग्राम चुलाधार-ओड़िसी संकीर्तन मंडली- गुरु-रंजिता पोड़, गायिका – सुनंदिनी पोड़ ,ग्राम बाघमुण्डा- राधाकृष्ण यंगस्टर कीर्तन पार्टी गुरु नारो सेठ, गाहक रिकू निआल ,ग्राम कुड़ेसिंगा- किर्तन मंडली बादक मुनू पटेल, गाहक – श्याम बरिहा तथा ग्राम सिंघोड़ा – रंगीन किर्तन पार्टी बादक पराग भोई, शिवरात्र भोई, गजिन यादव, गाहक – भोला बिशी द्वारा हरिनाम कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा ।साथ ही कल 8/5/26 को यज्ञ की पूर्णाहूति के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा ।

आयोजन समिति व ग्राम वासियों ने सभी भक्तगणों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *