चाकूबाजी के बाद पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपियों का निकाला जुलूस- आरोपियों ने कहा अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है

”..रमेश गुप्ता भिलाई… छावनी थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तारभिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूर्या नगर कैंप-2 निवासी एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे इलाके में उनका जुलूस निकाला।

इस दौरान पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए आरोपियों से “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” के नारे भी लगवाए।*मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप*पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूर्या नगर कैंप-2 निवासी हेमराज निषाद उर्फ प्रिंस फल मंडी पावर हाउस में हमाली का काम करता है। कुछ दिन पहले नंदिनी रोड पर बाइक टकराने की घटना को लेकर उसका शाहरूख खान से विवाद हुआ था। उस समय आरोपी ने युवक को गाली-गलौज कर धमकी दी थी।बताया जा रहा है कि 5 मई की रात लगभग 10:30 बजे हेमराज मंडी में काम खत्म कर अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। तभी मंडी के बाहर पहले से घात लगाए बैठे शाहरूख खान और उसके साथियों ने उसे रोक लिया।*धारदार हथियार से किया हमला*प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान शाहरूख खान ने धारदार नुकीले हथियार से हमला कर दिया, जिससे हेमराज की बाईं पसली में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। *घटना के बाद इलाके में* अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने दिखाई सख्तीमामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरूख खान सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला। चौक-चौराहों पर उनसे उठक-बैठक भी करवाई गई, ताकि समाज में अपराध के खिलाफ सख्त संदेश जाए।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों में कानून का भय पैदा करना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसघटना की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा हमले की पूरी साजिश क्या थी।तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।समाज के लिए बड़ा संदेशलगातार बढ़ रही चाकूबाजी और सड़क हिंसा की घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। छोटी-छोटी बातों पर हिंसा का रास्ता चुनना युवाओं में बढ़ती असहिष्णुता को दर्शाता है। पुलिस की कार्रवाई ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *