IND vs NZ T20 वर्ल्ड कप फाइनल : आज होगा महामुकाबला, क्या भारत रचेगा इतिहास या कीवी टीम मारेगी बाजी?

अहमदाबाद। क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा दिन आ गया है। आज, 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक फाइनल में दो बार की चैंपियन भारतीय टीम का सामना पहली बार ट्रॉफी जीतने का सपना देख रही न्यूजीलैंड से होगा।

मैच का समय और कहां देखें लाइव? भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे किया जाएगा। क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

दोनों टीमों का अब तक का सफर

  • टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इस टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम ने पूरे सफर में सिर्फ एक हार झेली है। संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर आज सबकी निगाहें टिकी होंगी।
  • न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम ने उतार-चढ़ाव भरे सफर के बाद सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी भारत के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

पिच और मौसम का मिजाज अहमदाबाद में आज मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि खिलाड़ियों को 38 डिग्री सेंटीग्रेड की गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की विशाल बाउंड्री और पिच की प्रकृति को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *