रकुल प्रीत सिंह की फिटनेस टिप: 10 सालों से नहीं खाती गेहूं की रोटी, इन चीज़ों को आहार में किया शामिल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। 34 वर्षीय अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि पिछले 10 वर्षों से वे गेहूं की रोटी नहीं खातीं और इसके स्थान पर ज्वार या रागी की रोटी का सेवन करती हैं।

‘खाने में क्या है’ यूट्यूब चैनल पर बातचीत में रकुल ने कहा, “दाल, रोटी, सब्जी उत्तर भारतीयों का मुख्य भोजन है। आप ज्वार की रोटी खा सकते हैं। मैं पिछले 10 सालों से ज्वार की रोटी खा रही हूं। बचपन में आटे की रोटी खाती थी, लेकिन अब ज्वार या रागी ही खाती हूं। कभी-कभी अन्य चीजें खा सकती हैं, लेकिन घर पर स्मार्ट चॉइस के रूप में ज्वार या रागी बेहतर है। दाल, सब्जी या चिकन वही रहता है, सिर्फ आटा बदल जाता है। फर्क महसूस होगा। गट शरीर का दूसरा दिमाग है।”

ज्वार-रागी के फायदे

कंसल्टेंट डाइटिशियन गरिमा गोयल ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में बताया कि गेहूं को ज्वार या रागी जैसे मिलेट्स से लंबे समय तक बदलने से कई बदलाव आ सकते हैं। ज्वार और रागी नैचुरली ग्लूटेन-फ्री होते हैं, पचाने में आसान हैं और ग्लूटेन इनटॉलरेंस वालों के लिए फायदेमंद हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पेट भरने, ब्लड शुगर नियंत्रण और हेल्दी गट फंक्शन में मदद करते हैं। लंबे समय में मोटापा, डायबिटीज और कब्ज जैसी समस्याओं का जोखिम कम हो सकता है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *