छत्तीसगढ़ में सेना के बस्तर रेजीमेंट की होगी स्थापना

Bastar Regiment Indian Army : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलवाद नक्सलवाद पर बड़ी विजय के बाद अब सेना छत्तीसगढ़ में बस्तर रेजीमेंट की स्थापना करेगी । इसकी सूचना केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा को अपने एक पत्र के जरिए दी है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने 26 जून को लिखे अपने पत्र में सेवा के द्वारा छत्तीसगढ़ में बस्तर रेजीमेंट को स्थापित करने का सुझाव केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया था।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि की छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्र बस्तर संभाग के जवानों ने विगत वर्षों में नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी वीरता और अदम साहस का परिचय दे चुके हैं। और यहां के जवान इस दुर्गम क्षेत्र की विषम परिस्थितियों में गोरिल्ला युद्ध करने में अभ्यस्त है। भारतीय सेवा में बस्तर रेजीमेंट का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक स्थिरता मैं योगदान देने वाली एक रणनीतिक पहल होगी।

यह बस्तर के युवाओं को राष्ट्र सेवा करने के लिए एक सुनियोजित मार्ग प्रदान करेगी। साथ ही क्षेत्र में गौरव, अनुशासन और आर्थिक प्रगति को को भी बढ़ावा देगी। इसलिए छत्तीसगढ़ में बस्तर रेजीमेंट की स्थापना होनी चाहिए। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के इस सुझाव को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में यह प्रस्ताव लाया गया है। जिस पर सहमति बनने के बाद छत्तीसगढ़ में बस्तर रेजीमेंट की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है।

कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद और संवैधानिक घोषणा होने के बाद बस्तर रेजीमेंट की स्थापना की ऐतिहासिक न्यू रखी जाएगी। ऐसे में जाहिर है कि इस ऐतिहासिक फैसले के पीछे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अमूल्य योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। क्योंकि यह बस्तर रेजीमेंट में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र की सेवा करने के लिए एक सुनहरा अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *