इलाज कराने निकली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, 8 दिनों से कोई सुराग नहीं; परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Sakti Missing Woman News : सक्ती : विकासखंड डभरा क्षेत्र के ग्राम झर्रा निवासी 59 वर्षीय मेम बाई मरावी बीते 20 जुलाई से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वे आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज कराने के लिए डभरा गई हुई थीं, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

लापता महिला का हुलिया सांवला है। वे ग्राम झर्रा (पोस्ट- सपिया, तहसील अड़भार, जिला शक्ति) की रहने वाली हैं। महिला के अचानक गायब हो जाने से परिवार बेहद परेशान है और उन्होंने आम जनता से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को मेम बाई मरावी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत मोबाइल नंबर 8085658695 पर संपर्क करें। साथ ही, परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करने का अनुरोध किया है ताकि लापता महिला को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *