:राजेश राज गुप्ता:
कोरिया: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले के किसान अब ऑनलाइन टोकन प्रणाली का लाभ उठा रहे हैं। ग्राम जामपानी निवासी किसान प्यारे लाल सिंह (पिता–हरिप्रसाद, उम्र 35 वर्ष) आज सहकारी समिति जामपारा में ऑनलाइन टोकन लेकर पहुंचे और उन्होंने 60 क्विंटल धान विक्रय किया।

प्यारे लाल सिंह ने बताया कि उन्होंने 7 एकड़ भूमि में धान की खेती की थी। धान की बिक्री से उन्हें 1 लाख 42 हजार रुपये प्राप्त होंगे, जिससे उनके ट्रैक्टर और जेसीबी की किस्त चुकाने में बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि समय पर मिलने वाली यह राशि खेती-किसानी की निरंतरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
किसान ने राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए की गई सुगम और समुचित व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली से केंद्रों में भीड़ कम होती है और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो गई है।