Train Cancelled : रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बुनियादी ढांचे के विकास और ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग कार्य के चलते आज कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, रायपुर मंडल के भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन पर नॉन-इंटरलाकिंग (NI) का कार्य किया जा रहा है। इस विकास कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
आज रद्द रहने वाली ट्रेनें:
गाड़ी संख्या 68728: रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68734: बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68733: गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68719: बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 58203: कोरबा-रायपुर पैसेंजर
गाड़ी संख्या 58204: रायपुर-कोरबा पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68746: रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
बीच में समाप्त व प्रारंभ होने वाली ट्रेनें (आंशिक रद्द):
गाड़ी संख्या 68861 (गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर): यह ट्रेन गोंदिया के बजाय बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। गोंदिया और बिलासपुर के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
गाड़ी संख्या 68862 (झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर): यह ट्रेन झारसुगुड़ा से छूटकर बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। बिलासपुर और गोंदिया के बीच यह सेवा रद्द रहेगी।