सोनाखान में आबकारी विभाग टीम पर हमला…अब तक नही हुई FIR

कैसे शुरू हुआ विवाद

आबकारी विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि सोनाखान क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ से बनी कच्ची शराब बेची जा रही है। बुधवार को सहायक आबकारी अधिकारी जलेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। जैसे ही टीम महिला को शासकीय वाहन में लेकर जाने लगी, महिला के परिजन भड़क गए और अचानक पथराव शुरू कर दिया।

पत्थरों की बौछार में टीम का शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
डीएसपी तुलसी नेताम ने बताया—”जानकारी मिली है कि सोनाखान क्षेत्र में आबकारी विभाग रेड करने गया था, इस दौरान पथराव और विवाद हुआ, जिसमें विभाग का शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। फिलहाल अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत दर्ज होने पर पुलिस विधिवत कार्रवाई करेगी।”


वही इस घटना पर जब जिला आबकारी अधिकारी को फोन किया गया तो उन्होंने नहीं उठाया वही हमले के शिकार आबकारी निरीक्षक जलेश सिंह मीडिया से बचने की कोशिश में लगे रहे इतना कहा कि कल घटना हुई हैं मैं अभी कसडोल थाना में FIR कराउंगा.


सवाल यह उठ रहा है कि 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आबकारी विभाग अभी तक आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर क्यों नहीं करा रही क्या बचाने का प्रयास है या कोई और कारण।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *