रायपुर में अचानक दबे पांव पहुंची पुलिस, स्पा सेंटरों में हड़कंप

रमेश गुप्ता

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। पश्चिम क्षेत्र के स्पा सेंटरों पर पुलिस ने अचानक दबिश दी। इस आकस्मिक निरीक्षण में पुलिस की टीम ने कुल 10 स्पा सेंटरों की जांच की। इस दौरान संचालक और वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

पुलिस की संयुक्त टीम ने की सघन जांच

पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में सरस्वती नगर, आजाद चौक और डी डी नगर की पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों को घेरा। जांच के दौरान पुलिस ने कर्मचारियों के पहचान पत्र, आने वाले ग्राहकों का रिकॉर्ड और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से पड़ताल की। पुलिस यह देख रही थी कि कहीं कोई अवैध या संदिग्ध काम तो नहीं हो रहा है।

संचालकों को दी गई कड़ी चेतावनी

निरीक्षण के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिकों को साफ निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी का पुलिस सत्यापन यानी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। साथ ही सभी सरकारी रिकॉर्ड को हमेशा पूरा रखें। अगर कोई भी स्पा सेंटर नियमों का पालन नहीं करेगा या वहां कोई गैर-कानूनी काम पाया गया, तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

आगे भी जारी रहेगी छापेमारी

रायपुर कमिश्नरेट के डॉक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। पुलिस की ऐसी अचानक जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई से स्पा सेंटरों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *