नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Akash Deep ने बुधवार को वाराणसी (काशी) में अक्षिता के साथ शादी रचाई। शादी समारोह में परिवार, करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इसी बीच एक वीडियो ने क्रिकेट फैंस का खास ध्यान खींचा है। वीडियो में आकाशदीप से पूछा गया कि उन्होंने अपनी शादी में Virat Kohli, MS Dhoni और Rohit Sharma जैसे बड़े क्रिकेट सितारों को क्यों नहीं बुलाया। इस सवाल पर उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
“बनारस में शादी हो पाती क्या?”
वीडियो में सवाल सुनते ही आकाशदीप मुस्कुराए और बोले, “शादी हो पाएगी यहां बनारस में?” उनके इस जवाब का मतलब साफ था कि अगर भारतीय क्रिकेट के इतने बड़े स्टार शादी में पहुंचते, तो भारी भीड़ उमड़ पड़ती और समारोह को संभालना मुश्किल हो जाता।
उनका यह हल्का-फुल्का जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फैंस भी इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
भारतीय टीम के भरोसेमंद तेज गेंदबाज
आकाशदीप पिछले कुछ समय में भारतीय क्रिकेट टीम के अहम तेज गेंदाजों में शामिल हुए हैं। उन्होंने अब तक Team India के लिए 10 Test मैच खेले हैं और 28 विकेट अपने नाम किए हैं। एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट पर 60 रन रहा है।
उनके करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ Birmingham Test में देखने को मिला था, जहां उन्होंने मैच में कुल 12 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया था।
चोट के कारण मैदान से दूर
IPL 2026 में Kolkata Knight Riders ने आकाशदीप को अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि कमर की चोट के कारण वह पूरे सीजन में नहीं खेल सके। इसी वजह से वह भारतीय टेस्ट टीम से भी बाहर हैं। फिलहाल वह रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं और जल्द मैदान पर वापसी की तैयारी में जुटे हैं।