बीजापुर में डायल 112 और मोबाइल फॉरेंसिक वाहन सेवा का शुभारंभ

बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत जिले में डायल 112 आपातकालीन सेवा एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट मोबाइल फॉरेंसिक वाहन का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर बीजापुर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने हरी झंडी दिखाकर सेवाओं की शुरुआत की।


डायल 112 के माध्यम से नागरिकों को 24×7 पुलिस सहायता, मेडिकल इमरजेंसी, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क दुर्घटना सहायता और त्वरित रिस्पांस सुविधा उपलब्ध होगी। लोकेशन आधारित सिस्टम के जरिए नजदीकी पुलिस वाहन तुरंत मौके पर पहुंचेगा।


वहीं मोबाइल फॉरेंसिक वाहन अपराध स्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य संग्रह, फिंगरप्रिंट, डीएनए, ब्लड सैंपल जांच, फोटो-वीडियो डॉक्यूमेंटेशन और प्रारंभिक फॉरेंसिक विश्लेषण जैसी सुविधाओं से लैस है। इससे अपराध जांच में तेजी, सटीकता और पारदर्शिता बढ़ेगी।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *