दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा :107 हितग्राहियों की राशि फर्जी खातों में ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

रमेश गुप्ता, दुर्ग। थाना धमधा एवं थाना पाटन क्षेत्र में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शासकीय योजना की रकम फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर गबन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में तकनीकी जांच, बैंक दस्तावेजों और ऑनलाइन पोर्टल के विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई की गई।

कैसे सामने आया मामला

एडिशनल एसपी मणि शंकर चंद्रl ने बताया कि 17 मई 2026 को जनपद पंचायत धमधा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा थाना धमधा में शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं 19 मई 2026 को जनपद पंचायत पाटन द्वारा थाना पाटन में लिखित शिकायत दी गई।
शिकायत में बताया गया कि योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को मिलने वाली शासकीय प्रोत्साहन राशि उनके खातों में न जाकर अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर हो रही थी।

17 लाख से अधिक की राशि का गबन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि थाना धमधा क्षेत्र के 44 हितग्राहियों की लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए की राशि फर्जी खातों में भेजी गई।
थाना पाटन क्षेत्र के 63 हितग्राहियों की लगभग 12 लाख 60 हजार रुपए की राशि अन्य खातों में ट्रांसफर की गई।
इस तरह कुल 107 हितग्राहियों की करीब 17 लाख 10 हजार रुपए से अधिक की राशि में गड़बड़ी पाई गई।

ऐसे करते थे फर्जीवाड़ा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों को योजना से जुड़े खातों में सुधार करने के लिए अधिकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध थे। आरोपियों ने इसी एक्सेस का दुरुपयोग करते हुए ऑनलाइन पोर्टल में हितग्राहियों के असली बैंक खातों की जगह अपने नियंत्रण वाले बैंक खातों का विवरण दर्ज कर दिया।
इसके बाद योजना की राशि लगातार उन्हीं खातों में ट्रांसफर होती रही। आरोपी मोबाइल बैंकिंग और एटीएम के जरिए रकम निकालकर उपयोग कर रहे थे।

शिकायत मिलते ही लौटाई कुछ रकम

पुलिस के अनुसार, जब आरोपियों को जांच शुरू होने की जानकारी मिली तो उन्होंने संदेह से बचने के लिए कुछ राशि वापस जमा भी कर दी। इसके बावजूद तकनीकी जांच और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में दीपक कुमार यादव, निवासी जिला दुर्ग,लिलेश्वर यादव उर्फ रवि (26 वर्ष), निवासी ग्राम अकोला वार्ड क्रमांक 06 उड़िया बस्ती, थाना कुम्हारी निवासी को गिरफ्तार किया है l तथा उनके विरुद्ध थाना पाटन में अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत धारा 318(4) एवं 3(5) बीएनएस में मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने क्या-क्या किया जप्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
मोबाइल फोन,एटीएम कार्ड,बैंक पासबुक,बैंक संबंधी दस्तावेज
जप्त किए हैं।

कहां-कहां से जुड़ा है मामला

घटना का संबंध जनपद पंचायत धमधा, जनपद पंचायत पाटन तथा Axis Bank की गंजपारा शाखा से जुड़ा हुआ है।
थाना धमधा एवं थाना पाटन पुलिस टीम ने शिकायत मिलते ही दस्तावेजी जांच, तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की पड़ताल और ऑनलाइन पोर्टल की जांच कर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की और उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आमजन और शासकीय योजनाओं से जुड़े कर्मचारियों से अपील की है कि किसी भी शासकीय पोर्टल की लॉगिन आईडी, पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी या ओटीपी किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता की जानकारी तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को दें। दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *