भाजपा की बड़ी जीत: ममता बनर्जी के आवास के बाहर लगे जय श्री राम के नारे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी बढ़त के बाद कोलकाता में सियासी पारा चढ़ गया है। नतीजों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर पहुंचकर जय श्री राम के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कार्यकर्ताओं का जोश साफ देखा जा सकता है, जबकि मौके पर तैनात पुलिसकर्मी स्थिति को संभालने और भीड़ को हटाने की कोशिश करते नजर आए।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में जय श्री राम का नारा लंबे समय से विवादों और चर्चाओं का केंद्र रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले भी कई सार्वजनिक मंचों पर इस नारे को लेकर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज करा चुकी हैं। साल 2021 में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने नारे लगाए जाने के विरोध में भाषण देने से मना कर दिया था। ताजा घटनाक्रम में हालांकि किसी टकराव की खबर नहीं है, लेकिन भाजपा की इस जीत ने राज्य के राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *