सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे पर बनी सीरीज को रुकवाने की तैयारी: राजा वड़िंग ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस सीरीज को प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि वे इसे रुकवाने के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे। लॉरेंस ऑफ पंजाब नाम की यह वेब सीरीज इन दिनों विवादों के केंद्र में है जिसे लेकर समाज का एक बड़ा वर्ग विरोध कर रहा है। आलोचकों का मानना है कि ऐसी सीरीज के जरिए अपराधियों का महिमामंडन किया जा रहा है जो युवाओं के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

मनोरंजन नहीं समाज पर तमाचा है अपराध का महिमामंडन

राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर कड़ा रुख अपनाते हुए इस सीरीज को समाज के मुंह पर तमाचा करार दिया है। उनका कहना है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या न केवल पंजाब बल्कि दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए एक अपूरणीय क्षति थी और ऐसे में एक अपराधी को स्क्रीन पर हीरो की तरह दिखाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वड़िंग ने संगठित अपराध से पीड़ित सैकड़ों परिवारों का जिक्र करते हुए कहा कि हिंसा को सामान्य बनाना गलत है और किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म को ऐसे अपराधी पर कंटेंट बनाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब की पहचान शहीद भगत सिंह और वीर सैनिकों से है जिसे गैंगस्टर्स के नाम से जोड़ने की कोशिशों को हर हाल में रोका जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *